मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास

पत्रकारो के सुरक्षा, संरक्षा के लिए गठित मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया न्यास समिति का गठन किया गया है।

1. वार्षिक सदस्यता शुल्क रुपये 300/ प्रतिवर्ष, नवीनीकरण 150रुपये प्रतिवर्ष, आजीवन सदस्यता शुल्क 2500/रुपये, सरंक्षक सदस्यता शुल्क 10000/रुपये निर्धारित की गई है।

2. सदस्यता शुल्क, आवेदन फार्म, (आधार कार्ड की कापी, सम्बन्धित प्रेस का मनोनयन पत्र/आई कार्ड) प्राप्त होने के बाद ही कार्ड जारी किया जायेगा। अपूर्ण सदस्यता फार्म पर विचार नहीं किया जाएगा।

3. ब्लाक/तहसील कमेटी के लिए कम से कम एक वर्ष पूराना सदस्य होना, जिला कार्यकारिणी के लिए दो वर्ष, राज्य कार्यकारिणी के लिए तीन वर्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कम से कम 5 वर्ष पूराना सदस्य होना अनिवार्य है।

4. प्रान्तीय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है।

5. नये सदस्यों को फार्म के साथ अपने आधार कार्ड एवं प्रेस कार्ड/संपादक/ब्यूरो प्रमुख द्वारा निर्गत पत्र की छाया प्रति लगाना अनिवार्य होगा।

6. राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष, प्रांतीय, मंडल, जिला, तहसील, ब्लाक कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। न्यास के विरुद्ध कार्य करने, कार्यकारिणी द्वारा दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव आने पर एक माह की पूर्व सूचना पर बीच में भी हटाया जा सकता है। लेकिन आरोप को दर्शाना/प्रमाणित होना अनिवार्य होगा।

7. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए आजीवन सदस्य कम से कम 3वर्ष पूराना या साधारण सदस्य के रुप में लगातार 5वर्ष, प्रान्तीय कार्यकारिणी के लिए आजीवन 2वर्ष पूराना या साधारण 3वर्ष, मंडल, जिला, तहसील एवं ब्लाक के लिए कम से कम दो वर्ष पूराना लगातार का सदस्य होना अनिवार्य होगा।

8. सभी जिलाध्यक्ष अपने जिले का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, एक जिले में मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के नाम से एक ही ग्रुप होगा। जिसमें नवीनतम लोगो लगा होगा। कोई दूसरा व्यक्ति ग्रुप एडमीन नहीं होगा।

9. सभी मडलाध्यक्ष अपने मंडल का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, प्रत्येक मंडल में एक ही ग्रुप होगा मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के नाम से। मंडल के सभी पदाधिकारियों सहित उस मंडल के अंदर आने वाले जिलाध्यक्ष भी जुड़े होगे। कोई दूसरा व्यक्ति ग्रुप एडमीन नहीं होगा।

10. सभी प्रदेशाध्यक्ष अपना प्रदेश का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, प्रत्येक प्रदेश में मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के नाम से एक ही ग्रुप होगा। जिसमें नवीनतम लोगो लगा होगा। कोई दूसरा व्यक्ति ग्रुप नहीं बनायेगा। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सभी मंडलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जुड़े होगे। कोई दूसरा व्यक्ति ग्रुप एडमीन नहीं होगा।

11. राष्ट्रीय स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप होगा। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित सभी प्रदेशाध्यक्ष जुड़े होगें।

12. राष्ट्रीय महासचिव का एक अलग ग्रुप होगा जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित सभी जिलाध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष जुड़े होगे।

13. प्रत्येक ब्लाक व तहसील का अलग-अलग ग्रुप होगा जिसमें जिलाध्यक्ष को जोड़ना होगा।

14. कोई भी जिलाध्यक्ष अपने जिले के पदाधिकारियों, सदस्यों, के कार्यो के लिए जिम्मेवार होगा।

15. मंडलाध्यक्ष अपने मंडल के सभी जिलाध्यक्षों के लिए, प्रदेशाध्यक्ष सभी मंडलाध्यक्ष के लिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी प्रदेशाध्यक्षो के कार्यो के प्रति जिम्मेवार होगें।

16. समस्त सूचनाएं एवं जानकारी/समस्या ग्रुप के व्हाट्सग्रुप के माध्यम से ब्लाक की तहसील, तहसील से जिला, जिला एवं मंडल से प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष से राष्ट्रीय महासचिव/अध्यक्ष को प्राप्त होगी। न्यास के ग्रुप में संगठन की गतिविधियों, सदस्यों, पदाधिकारियों की व्यक्तिगत उपलब्धि के अतिरिक्त कोई भी समाचार नहीं डाला जायेगा और न ही इस ग्रुप में न्यास के बाहर का व्यक्ति जोड़ा जाएगा।

17. नवीनीकरण कराने के लिए निर्धारित शुल्क, पूराने कार्ड की छाया प्रति के साथ सदस्यता समाप्ति के 1 माह पूर्व महासचिव के पास प्राप्त हो जानी चाहिए। सदस्यता समाप्ति के 1 माह बाद रुपये 50/ का अर्थ दण्ड तथा एक माह से अधिक व्यतीत हो जाने पर नया सदस्य माना जाएगा।

Author

  • authors books shows writer fiction fables showing 46492673

    लेखकों के द्वारा प्रकाशित लेख: हमारे लेखकों ने विविध विषयों पर उच्च गुणवत्ता के लेख लिखे हैं। इनमें साहित्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, समाजशास्त्र, और कला जैसे विषय शामिल हैं। प्रत्येक लेख में गहन शोध और विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठकों को सटीक और विस्तृत जानकारी मिलती है। हमारे लेखकों की लेखनी में स्पष्टता, सजीव चित्रण, और प्रभावशाली शैली की विशेषता है, जो पाठकों को अंत तक बाँधे रखती है।

    View all posts
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments