अध्यक्ष का संदेश

अध्यक्ष

डॉ0 शहाबुद्दीन नियाज़ मुहम्मद शेख

संदेश

विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज एक ऐसी स्वयं सेवी संस्था है, जो पिछले पच्चीस वर्षो से हिंदी प्रचार-प्रसार के साथ सामाजिक कार्यो में भी योगदान दे रही है। कोरोना काल में पिछले दो वर्षो से संस्थान विभिन्न आभासी उपक्रमों के माध्यम से स्वयं को सक्रिय रखा। वर्तमान में भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बाल संसद, युवा संसद, हिन्दी साहित्य के इतिहास, सामाजिक विषयों पर चर्चा के माध्यम से विविध जनपयोगी आभासी आयोजन निरंतर जारी है। संस्थान लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रहते हुए अपना रजत महोत्सव 15 जून 2021 को आभासी एवं भौतिक रुप में सितम्बर 2021 में स्मारिका के प्रकाशन के साथ प्रयागराज में सपन्न हुआ। किसी भी प्रकार के अनुदान के अभाव में संस्थान अपने बलबूते पर सक्रिय है। लगभग तीन सौ सक्रिय सदस्यों के बल पर अपने प्रयोजनों को जारी रखे हुए है। अगर आप सब हिन्दी प्रेमियों का सहयोग मिलता रहा तो यह संस्थान अपने नाम को सार्थक करते हुए विश्व स्तर की महत्ता को सिद्ध करेगा।